डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोरोना जांच करते चिकित्सक।
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मंगलवार को कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 239 पहुंच गई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में कुल 50 मामले मामले सामने आए। मंगलवार को कुल 833 सैंपल लिए गए थे। इसमें 247 सैंपल आरटीपीसीआर व 586 सैंपल रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए गए थे।
जिला में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना के कुल सक्रिय मामले 239 हो गए हैं। मंगलवार को कोरोना के 50 नए मामले सामने आए। उन्होंने जिला के सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिना वजह घर से न जाने, भीड़ वाली जगह पर जाने से गुरेज करने की अपील है।