फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी में जिला में शुरू किए तीन और रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो ने लोगों की मांग पर 13 जून, शनिवार से तीन और रूटों पर बस सेवा शुरू कर रहा है। इन बस रूटों में हमीरपुर से संधोल वाया सुजानपुर, हमीरपुर से बडेहर वाया बस्सी और हमीरपुर से लदरौर वाया भोटा शामिल है। हमीरपुर से संधोल बस हमीरपुर से सुबह 8:15 पर चलेगी और 10:45 पर संधोल पहुंचेगी। शाम को 3:45 पर संधोल से चलकर 6:10 पर हमीरपुर पहुंचेगी। दूसरी बस सुबह 7:30 पर बडेहर से चलेगी और 8:45 पर हमीरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

शाम को 5:45 पर हमीरपुर से चलकर 7 बजे बडेहर पहुंचेगी। तीसरी बस सुबह 7:30 पर लादरौर से चलकर 8:45 पर हमीरपुर पहुंचेगी और शाम को 5:45 पर हमीरपुर से चलकर 7 बजे लादरौर पहुंचेगी। हमीरपुर से भोरंज या जाहू जाने के लिए शाम के समय महज एक बस होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब लोगों की मांग को देखते हुए निगम प्रबंधन ने भोरंज उपमंडल के लिए हमीरपुर से बडेहर रूट शुरू किया है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के आरएम विवेक लखनपाल ने कहा कि लोगों की मांग पर तीनों रूट शुरू किए गए हैं।
बाक्स:
60 फीसदी की शर्त यात्रियों पर भारी
- जिला हमीरपुर में कम रूटों पर सरकरी बसें चलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी लंबलू की तरफ जाने वाली बस में 60 फीसदी सवारियां बैठाने से शेष यात्रियों को टैक्सी में मुंह मांगा किराया देकर घर पहुंचना पड़ा। बसों में धक्कामुक्की की संभावना बन रही है। अशोक शर्मा, प्रदीप ठाकुर, आशुतोष और रवि ने निगम से अधिक रूटों पर बसें चलाने की मांग की है। ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें