फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर ने चार लोकल रूट किए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में कोरोना संकटकाल में प्रभावित हुए रूट अब बहाल होना शुरू हो गए हैं। जिले में बुधवार को चार और लोकल बस रूटों को बहाल किया गया है। जिनमें हमीरपुर से मढ़, हमीरपुर से संधोल, हमीरपुर से पटलांदर और हमीरपुर से कक्कड़ रूटों को बहाल किया गया है। जिससे अब इन क्षेत्रों के लोगों को यातायात दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते प्रदेश भर में परिवहन निगम के कई अंतरराज्यीय एवं लोकल रूट प्रभावित हुए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पुराने रूटों को फिर से बहाल करना शुरू कर दिया है। मढ़ी के लिए हमीरपुर से सुबह छह बजे, संधोल के लिए सुबह सात बजे और पटलांदर के लिए दोपहर दो बजे और कक्कड़ के लिए सवा दो बजे हमीरपुर से बसें रवाना होंगी। इन रूटों के बहाल होने से आम लोगों के साथ-साथ छात्रों को भी राहत मिलेगी।
सभी रूट ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। ऐसे में अब इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने और मुख्यालय से घर जाने में दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। हालांकि, जिले में अभी तक कई रूट प्रभावित हैं, जोकि कोरोना काल में बंद हुए थे। अब कोरोना का कहर जिले में कम होने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी रूट बहाल हो जाएंगे। वहीं, निगम के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि अभी नए रूट शुरू नहीं किए गए हैं। केवल कोरोना काल के चलते बंद पड़े पुराने रूटों को बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने रूटों को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें