हमीरपुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर जहां एचआरटीसी ने यात्रियों के लिए विशेष बसों की सुविधा दी है। वहीं, अब एचआरटीसी की ओर से यात्रियों को दी गई सुविधाओं को भी जांचा जा रहा है।
शनिवार को एचआरटीसी हमीरपुर की फ्लाइंग टीम सहित स्टाफ ने हमीरपुर शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में 30 से अधिक बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई यात्रियों की टिकट चेक की गईं। वहीं, बसों में लगाए डस्टबिनों को भी जांचा गया। यात्रियों से इन डस्टबिनों का प्रयोग करने का आग्रह भी किया गया।
इसके अलावा बसों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। अकसर यात्रियों की ओर से शिकायतें रहती हैं कि कई परिचालक कम दूरी के यात्रियों को टिकट नहीं देते हैं।
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार को 30 से अधिक बसों को जांचा गया। निगम के अधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि बस में यात्रा करने से पहले टिकट जरूर लें, तभी यात्रा करें।