फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर निगम चालकों ने बोला हल्ला

Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन। - फोटो : file photo
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन इकाई हमीरपुर ने वर्कशॉप के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इससे पहले कर्मचारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर ने की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के दौरान चालक यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर निगम प्रबंधन प्रदेश जेसीसी की मांगों को पूरा नहीं करता है तो प्रदेश के सभी डिपुओं के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी 26 मई को शिमला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इसी दिन जेसीसी की आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी। मंडलीय अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निगम को रोडवेज बनाना प्रमुख है। इसके अलावा पेंशन और वेतन का प्रावधान, 10 माह का अतिरिक्त ओवर टाइम और रात्रि भत्ता, 4-9-14 का एरियर, पीस मेल वर्करों को अनुबंध नीति में रखना, अनुबंध चालकों को बेसिक प्लस डीए देना आदि शामिल है।
विज्ञापन


गेट मीटिंग में प्रदेश जेसीसी के नियमानुसार हमीरपुर क्षेत्र में बनी जेसीसी को निरस्त कर दिया गया और दोबारा चुनाव करने का निर्णय लिया गया।

इस धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शिव कुमार, प्रधान विक्रम सिंह ठाकुर, महासचिव सुरेश ठाकुर, महालेखाकार जगरनाथ ठाकुर, मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन ठाकुर, अमर नाथ, संजीव कुमार, रघुवीर सिंह, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, कश्मीर चंद, दीप कुमार शर्मा, अशोक कुमार, रमेश चंद, राज कुमार, नंद लाल, किशोरी लाल, कमलदेव, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, मनमोहन सिंह, मुकेश कुमार, लक्ष्मीदत्त, शौकत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें