फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर में बंद रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें

Sun, 21 Feb 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी के करीब एक दर्जन से अधिक बंद पड़े रूटों पर जल्द ही निगम की बसें दौड़ेंगी। हमीरपुर डिपो में करीब तीन दर्जन चालकों की नियुक्ति के बाद प्रबंधन ने बंद पड़े रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में जिला में बंद रूटों पर लोगों की बस सुविधा नसीब हो सकेगी।
विज्ञापन


हमीरपुर डिपो में हाल ही में 36 नए चालकों की नियुक्ति हुई है। बाईपास पक्का भरो के पास करीब एक दर्जन खड़ी नई जेएनएनयूआरएम बसें भी जंग खा रही हैं। डिपो में चालकों की शॉर्टेज के चलते प्रबंधन इन्हें अरसे से रूटों पर नहीं दौड़ा पा रहा। हालांकि, डिपो में तीन दर्जन नए चालकों की नियुक्ति हुई है।

निगम प्रबंधन बंद पड़े रूटों पर जेएनएनयूआरएम की बसें दौड़ाएगा। इससे संबंधित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को बस सुविधा नसीब हो सकेगी। बंद रूटों को बहाल करने के लिए कई लोग निगम प्रबंधन को मांग पत्र दे चुके हैं, लेकिन स्टाफ की शॉर्टेज के चलते बंद रूटों पर बसें नहीं दौड़ पा रहीं थीं।
विज्ञापन


कार्यकारी आरएम कुशल कुमार का कहना है कि स्टाफ की शार्टेज के चलते बंद पड़े रूटों पर बसें नहीं दौड़ पा रही थी। अब चालकों की नियुक्ति हुई है। नई बसें भी डिपो के पास हैं। जल्द ही बंद पड़े इन रूटों पर बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें