फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यालय में हांफीं एचआरटीसी की बसें, हमीरपुर शहर डेढ़ घंटा जाम

विज्ञापन
एनएच पर बस खराब होने से लगा हुआ जाम।(संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय के नादौन और भोटा चौक के बीच शनिवार को एचआरटीसी की दो बसें हांफ गई। बीच सड़क में बसों के खराब होने से बाजार में डेढ़ तक जाम की स्थिति बनी रही। भोटा चौक से लेकर हथली पुल तक शाम साढे पांच बजे से सात बजे तक लंबा जाम लगा रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डेढ़ घंटे के बाद एक बस को हटा लिया गया है, जबकि पालमपुर डिपो की बस को देर शाम तक नहीं हटाया जा सका है।
विज्ञापन


पथ परिवहन निगम हमीरपुर और पालमपुर डिपो की बसें रास्ते में ही खराब हो गईं। इससे यात्रियों को भी बसों के ठीक होने तक इंंतजार करना पड़ा। दिल्ली-पालमपुर बस पुराने आरटीओ दफ्तर के साथ खराब हुई है, जबकि दूसरी बस पीनएबी बैंक की मुख्य ब्रांच कार्यालय के समीप खराब हुई है। हमीरपुर डिपो की बस जिसे दिल्ली रूट पर भेजा जा रहा था वह करंट छोड़ गई। इन बसों के खराब होने से हथली पुल से नादौन चौक तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, जिला ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी इस जाम को हटाने के लिए जुटे रहे। वाहनों की लंबी कतार को हटाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटे, हालांकि एक तरफ से यातायात को बीच-बीच में बहाल किया जाता रहा। लंबे रूट पर सफर कर रहे यात्रियों को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों राजकुमार शर्मा, पवन कुमार, अशोक, मुकेश, संजय व महेंद्र का कहना है कि शहर में एचआरटीसी की बसें अब रास्तों में ही दम तोड़ रही हैं। इससे यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शहर में दो बसें खराब होने से जाम की स्थिति पैदा हुई है। इनमें से एक बस ठीक हो गई और यातायात को भी अब सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें