फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वाहल में हांफी एचआरटीसी की बस, यात्री रहे परेशान

Wed, 22 Apr 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के खराब होने का क्रम नहीं रुक रहा है। आए दिन बसें खराब हो रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। अब मंगलवार को बैजनाथ डिपो की बस स्वाहल में खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस पूर्वाह्न 11 बजे सुजानपुर से शिमला के लिए रवाना हुई थी। स्वाहल के समीप तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। चालक-परिचालक ने कुछ समय बस को ठीक करने का प्रयास किया। जब उन्हें सफलता नहीं मिली तब उन्होंने निगम प्रबंधन को अवगत करवाया।

बीच रास्ते में बस के हांफने से यात्री भी नाराज दिखे। उन्होंने बताया कि बसों की समय-समय पर उचित जांच और मरम्मत नहीं होने के कारण इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। निगम बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में यात्रियों को इस प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एचआरटीसी बैजनाथ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने बताया कि बस के खराब होने की सूचना मिली थी। बस की मरम्मत करवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें