हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की एसी बस बुधवार सुबह हार के पास सड़क से उतरकर नाली में लुढ़क गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जो चालक की सूझबूझ से सुरक्षित बच गए। लावारिस पशुओं और सामने से आ रही निजी वोल्वो बस को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ऊना डिपो की एसी बस बुधवार सुबह हार के समीप सड़क से बाहर निकलकर नाली में लुढ़क गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ऊना डिपो की यह बस निर्धारित समय सुबह 5:20 बजे हमीरपुर बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब छह बजे जब बस हार के नजदीक पहुंची तो सामने से एक निजी वोल्वो बस आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर लावारिस पशु भी मौजूद थे। निजी बस से संभावित टक्कर और पशुओं को बचाने के प्रयास में एचआरटीसी चालक को बस सड़क के किनारे उतारनी पड़ी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर नाली में लुढ़क गई।
विज्ञापन
सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी बस से भेजे गए गंतव्य तक
अचानक हुए घटनाक्रम से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और गनीमत से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में निगम की बस को हल्का नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बस के सड़क से बाहर निकलने के कारण कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और हल्का जाम लग गया। बाद में बस को सड़क से हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की: एचआरटीसी
एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया था। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई।