फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 15000 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की : सुमन

Sun, 13 Sep 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बयान पर हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती और आरटीए सदस्य विवेक कटोच ने पलटवार किया है। सुमन भारती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रहा विकास भाजपा को हजम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हमीरपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री का फोबिया हो गया है।
भाजपा के जिला कार्यालयों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि इनके निर्माण के लिए धन कहां से आया और भाजपा ने 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति कैसे अर्जित की। विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय आम जनता की समस्याओं के समाधान और प्रदेश के विकास से जुड़े निर्णयों का प्रमुख केंद्र है, न कि व्यक्तिगत ऐशो-आराम का अड्डा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के सवाल उठाना राजेंद्र राणा की संकीर्ण सोच और राजनीतिक कुंठा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय जनता की सेवा के लिए समर्पित है, यह मुख्यमंत्री की निजी संपत्ति या जागीर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें