फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर चुकाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Tue, 19 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत भोटा ने डिफाल्टरों को गृहकर चुकाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। दो बार नोटिस भेजे जाने पर भी करीब दर्जन भर डिफाल्टरों ने गृहकर की अदायगी नहीं की है। इन लोगों पर नगर पंचायत का लाखों का गृहकर बकाया है। अब नपं ने गृहकर डिफाल्टरों से वसूली के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन


इन डिफाल्टरों पर नगर पंचायत का करीब पांच लाख बकाया है। नगर पंचायत की ओर से गृहकर अदायगी के लिए दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन लोगों ने अभी तक गृहकर नहीं चुकाया गया है। अब नगर पंचायत की ओर से अंतिम नोटिस जारी कर गृहकर चुकाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह के भीतर भी गृहकर नहीं चुकाया जाता तो नगर पंचायत गृहकर की ब्याज सहित वसूली के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

उधर, नगर पंचायत सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि गृहकर की अदायगी के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। डिफाल्टरों को आखिरी नोटिस जारी कर दिया है। गृहकर न चुकाने की स्थिति में अदायगी के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन


गृहकर डिफाल्टरों में राजेश पुत्र निवासी वार्ड नंबर सात, हेम राज निवासी वार्ड नंबर सात, कमलेश कुमारी वार्ड नंबर तीन, रीता देवी निवासी वार्ड नंबर छह, होटल हिल साईड, सत्या देवी, मनोज कुमार, बाल कृष्णा वार्ड नंबर सात, नमन कुमार और सतीश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें