फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से जीना दुश्वार, हमीरपुर में पारा 36 पार

Sat, 02 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हमीरपुर में शनिवार को सबसे गर्म दिन रहा। जिले का तापमान शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। आसमान से बरसी आग ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन


अधिकतर लोग दिन भर घरों के भीतर पंखे और एयर कंडिशनर की हवा में समय बीताने को विवश रहे। दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक बाजार में सन्नाटा छाया रहा। सिर्फ इक्का दुक्का दुकानों पर ही लोग खरीदारी करते दिखे।

वहीं, गर्मी का मौसम शुरू होते ही शीतल पेय की डिमांड भी बढ़ने लगी। जूस की दुकानों पर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए शीतल पेय का सेवन करते दिखे। इसके अलावा तपती गर्मी से बचने के लिए आइसक्रीम और कुल्फी आदि का भी लोगों ने खूब इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


शहरवासी अशोक शर्मा, राहुल वर्मा, अभिषेक वर्मा, सोनी कुमार, रोहित कुमार और दीपक ने बताया कि शनिवार को जिले में सबसे अधिक गर्मी रही। गर्म हवाएं चलने से बाजार में घूमने-फिरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें