फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में टोकन डिस्प्ले एक माह से खराब, मरीज परेशान

Wed, 28 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में ओपीडी के बाहर लगी टोकन डिस्प्ले बीते एक माह से खराब है। वारंटी पीरियड में ही टोकन डिस्प्ले खराब होने से मरीजों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। डिस्प्ले खराब होने के कारण इलाज के लिए मरीजों को मजबूरन कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मरीजों का उपचार करने में चिकित्सकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि इस समस्या के बारे अस्पताल प्रबंधन को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मरीजों एवं तीमारदारों में नरेश कुमार, कार्तिकेय, सुनील कुमार, प्रदीप, अखिल, सौरभ, देशराज, सुकन्या देवी आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी टोकन डिस्प्ले काफी समय से बंद है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी का सामना गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा है।

नियमित चेकअप के लिए आने वाली महिलाओं को अपने नंबर के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसे में सुबह घर से भूखे पेट पहुंची गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि टोकन डिस्प्ले वारंटी पीरियड में खराब हुई हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन संबंधित कंपनी को दो बार ई-मेल के माध्यम से अवगत भी करवा चुका है, लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब न आने से टोकन डिस्प्ले ठीक नहीं हो पा रही है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से खराब टोकन मशीनों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, एमएस डा. अर्चना सोनी का कहना है कि दो बार संबंधित कंपनी को मेल की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी को फाइनल मेल डाली जाएगी। रिस्पांस न आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि टोकन डिस्प्ले बीते एक माह से खराब पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें