फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उद्यान विभाग सस्ते दामों पर बांटेगा 60 हजार फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उद्यान विभाग जिलाभर के बागवानों को 60 हजार पौधे वितरित करेगा। बरसात के मौसम में लगाए जान वाले पौधों का आवंटन पांच जुलाई से शुरू होगा। इसमें बागवानों को आम, लीची, अमरूद, अनार, मौसबीं, नींबू, कटहल, पपीता आदि के पौधे दिए जाएंगे। उद्यान विभाग ने अपनी नर्सरियों में यह पौधे तैयार किए हैं। विभाग अब विभिन्न ब्लॉकों में इन पौधों को पहुंचाने का कार्य करने में जुट गया है, ताकि बागवानों को समय पर विभिन्न फलदार पौधे मिल सकें। जिला हमीरपुर में आठ हजार हेक्टेयर भूमि पर बागवानी की जाती है। विभाग की ओर से जो पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं वह प्राय: बाहर के दामों से कम दाम पर दिए जाते हैं। विभाग अब इन पौधों की कीमतें निर्धारित कर रहा है, ताकि बागवानों को सस्ते दामों पर यह पौधे उपलब्ध हो सकें। इस बारे में उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार ने कहा कि बागवानों को उचित मूल्य की दुकानों पर पांच जुलाई से पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें