फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने शुरू किया पौधों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला उद्यान विभाग ने इस सीजन में पौधों का आवंटन शुरू कर दिया है। बरसात के सीजन में विभाग 45570 फलदार पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाएगा। बरसात के मौसम में बागवानों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं। सोमवार को भी हमीरपुर ब्लॉक के उद्यान विभाग विक्रय केंद्र में पौधों की खेप पहुंची। खेप पहुंचते की किसानों ने पौधों की खरीद शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को हमीरपुर ब्लॉक में कटहल के 125 पौधे, नींबू के 200, आम (लंगड़ा प्रजाति) के 100 पौधे और गलगल के 100 पौधे पहुंचे है। बागवानों को कटहल का एक पौधा 25 रुपये, नींबू का 30 रुपये, आम का 50 रुपये और गलगल का 20 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं, अन्य पौधों की खेप भी लगातार पहुंचेगी। अभी तक बागवानों की मांग को देखते हुए विभाग ने 45570 पौधों की मांग की है। वहीं, अगर मांग अधिक बढ़ती है तो और पौधे मंगवा दिए जाएंगे। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामलाल संधू ने कहा कि इस सीजन में 45570 फलदार पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। पौधों की आपूर्ति पहुंचने लग पड़ी है। बागवान उद्यान विक्रय केंद्रों में यह पौधे खरीद सकते हैं। अन्य पौधों की खेप भी जल्द ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें