फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में उद्याग विभाग बांटेगा तीस हजार फलदार पौधे

Tue, 24 Nov 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला उद्यान विभाग शीत ऋतु में किसानों को तीस हजार फलदार पौधे वितरित करेगा। विभिन्न खंडों से प्राप्त डिमांड के अनुसार फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दिसंबर में बागवानों को पौधे मिलना शुरू होंगे।
विज्ञापन


उद्यान विभाग बागवानों को आडू, पलम, बादाम, खुमानी, नाशपाती, अंगूर, अखरोट, मूंगफली, आंवला, अनार, जापानी फल, कीवी के पौधे बांटेगा। दिसंबर माह में विभाग पौधे खंड स्तर पर पहुंचाने का काम शुरू कर देगा। विभाग की मानें तो इस वर्ष 1 लाख 62 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से विभाग ने करीब 70 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। विभाग ने करीब 1 लाख 32 हजार पौधे बरसात व ग्रीष्म ऋतु में लगाए हैं।

शीत ऋतु में विभाग 30 हजार के करीब पौधे बागवानों को वितरित करेगा। बागवानों को विभाग द्वारा घर-द्वार फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला में गत वर्ष कीवी के पौधे लगाए गए थे। इस बार भी कीवी के पौधों की डिमांड आई है। इसके साथ ही जापानी फल के पौधों की भी डिमांड विभाग के पास पहुंची है। खंड स्तर पर जापानी फल के पौधे वितरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीत ऋतु में उद्यान विभाग करीब 30 हजार फलदार पौधे वितरित करेगा। खंड स्तर पर पौधों का वितरण किया जाएगा। बागवानों को घर-द्वार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
-डा. प्रदीप सांख्यान, उपनिदेशक उद्यान विभाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें