फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ोतरी से जनता पर पड़ेगा बोझ : नवीन

Thu, 25 Jun 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन भाजपा नेता नवीन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्षों के मासिक मानदेय को 24 हजार से बढ़ाकर सीधे 60 हजार (ढाई गुना वृद्धि) करना गलत है।
विज्ञापन

मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस समय भारी वित्तीय संकट, महंगाई और बेरोजगारी का सामना कर रही है, कर्मचारियों को तनख्वाह व पेंशन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं।
वहीं, दूसरी ओर सरकार अपने चहेतों को रेवड़ियां बांटने में व्यस्त है। नवीन शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य के खजाने पर डाका डालने जैसा काम किया गया है। राज्य पहले से ही भारी कर्ज के नीचे दबा हुआ है और कर्मचारियों को वेतन व एरियर देने के लाले पड़े हैं, ऐसे में मानदेय को सीधे ढाई गुना बढ़ाना सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों के साथ प्रदेश सरकार धोखा कर रही है और किसानों को उनकी फसलों और फलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें