फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने किया केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का निरीक्षण

विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का निरीक्षण करते विभागीय अधिकारी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
हिंदी राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से संबंधित लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में वीरवार को राजभाषा विभाग के सह-निदेशक नरेंद्र मेहरा ने गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग की ओर से अधिकारी प्रवीण भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने सह-निदेशक को टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया। सह-निदेशक नरेंद्र मेहरा ने स्कूल में राजभाषा हिंदी से संबंधित हो रहे समस्त कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से अध्यापकों व विद्यार्थियों की ओर से बराए गए साहित्यकारों के चित्रों, हिंदी से संबंधित कलाकृतियां और हिंदी राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया। उन्होंने संपूर्ण विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय द्वारा हिंदी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के राजभाषा अधिकारी अरविंद कुमार व सदस्यों देकित, सुरेंद्र और कमल किशोर को हिंदी में किए जा रहे शत-प्रतिशत कार्य के लिए बधाई दी और इसे भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सुनील चौहान ने निरीक्षक की ओर से हिंदी में किए गए कार्य को और बेहतर करने के लिए दिए गए सुझावों को समय पर पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें