फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जल्द अनुपालना करे की मांग

Sun, 15 May 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन
राज्य होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष विवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार से इसे जल्द लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष विवेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रदेश के आठ हजार से अधिक गृह रक्षकों को राहत मिली है। गृह रक्षकों ने प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना की मांग की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभाग में 20 से 30 सालों से सेवाएं दे रहे होमगार्ड जवानों और एक साल के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले होमगार्ड जवानों को प्राथमिकता के आधार पर राहत दे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जो पॉलिसी बनाने जा रही है, उसमें आठ हजार गृहरक्षकों का ध्यान रखा जाए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सरकार गृह रक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर ले।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो मानदेय एक होमगार्ड बेटा ले रहा है, वही मानदेय बेटे का पिता भी ले रहा है। इस मौके पर बैठक में उपप्रधान जगदीश ठाकुर, सचिव विपिन चौधरी, बली राम, नीम चंद वर्मा, कन्हैया लाल, प्रकाश चंद नेगी, पूर्ण चंद, सपना ठाकुर, भीम सिंह, अवतार सिंह, नानक चंद, राजकुमार, बग्गा राम, प्रेम सिंह, रमेश ठाकुर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें