फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरा मकान, किराये के मकान में शिफ्ट हुआ परिवार

विज्ञापन
धलोट गांव में बारिश में गिरा मकान - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत धलोट में मंगलवार दोपहर एक मकान बारिश के चलते गिर गया। मकान के गिरने से परिवार के सदस्य बेघर हो गए हैं। मकान मालिक संजय ने कहा कि उन्होंने घर की मरम्मत का कार्य शुरू किया था। लेकिन, तेज बारिश के कारण मकान एकाएक गिर गया। इससे घर का सामान भी दब गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके तीन बच्चे और पत्नी है। अब वे सभी बेघर हो गए हैं। पहले ही लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अब मकान गिरने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। संजय ने कहा कि वे ट्रक चालक हैं और पत्नी गृहिणी हैं। बच्चे अभी पढ़ाई करते हैं। ऐसे में घर खर्च चलाना मुश्किल होता है। अब वे किराए का कमरा लेकर रहने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उधर, पंचायत प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें