फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होली की तैयारी... त्रिशूल और विकेटनुमा पिचकारियों से सजे बाजार

Mon, 23 Feb 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में होली पर्व को लेकर विभिन्न डिजाइन की पिचकारियों को सजाते हुए दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। होली पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। होली पर पहले जहां बांस से बनी पिचकारी बच्चों को खूब लुभाती थी, वहीं अब इसका स्थान डिजाइन वाली पिचकारियों ने ले लिया है। इस बार त्रिशूल और विकेटनुमा पिचकारी पहली बार बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन

बाजार में बच्चों की पसंद को भुनाते हुए विभिन्न डिजाइन की पिचकारियां उपलब्ध हैं। हमीरपुर बाजार भी होली पर्व को लेकर दुकानदारों ने विभिन्न डिजाइन की पिचकारियां और गुलाल सजाना शुरू कर दिए हैं। होली पर्व को अब केवल दस दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में बच्चों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने विभिन्न डिजाइन की पिचकारियों को दुकान में बेचने के लिए सजा दिया है।
पहले जहां बच्चे छोटी पिस्तौलनुमा पिचकारी से खेलते थे, वहीं अब बाजार में स्पाइडरमैन, डोरेमोन के अलावा त्रिशूल और क्रिकेट के दीवानों के लिए विकेटनुमा पिचकारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर में इन पिचकारियों की कीमत 30 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। साधारण पिस्तौल वाली पिचकारी 30 रुपये से शुरू है, वहीं त्रिशूल के डिजाइन की पिचकारी 200 रुपये में मिल रही है। स्पाइडरमैन और डोरेमोन की पिचकारियां 200 से 300 रुपये तक मिल रही हैं। इसके अलावा अन्य डिजाइन की पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। रंगों की बात करें तो गुलाल के अलावा बाजार में स्प्रे वाले रंग भी उपलब्ध हैं।
गुलाल की कीमत 10 रुपये से 20 रुपये तक प्रति पैकेट हैं। दुकानदारों की मानें तो होली का पर्व छोटे बच्चों तक सिमट गया है। छोटे बच्चे पिचकारियाें से अधिक खेलते हैं। बच्चों की पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की पिचकारियां उपलब्ध हैं। संवाद

हमीरपुर बाजार में होली पर्व को लेकर विभिन्न डिजाइन की पिचकारियों को सजाते हुए दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें