ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी में पूर्व निदेशक भारत कला भवन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय व?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी में वीरवार को पूर्व निदेशक भारत कला भवन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी आचार्य अजय कुमार सिंह ने दौरा किया। उन्होंने शोध संस्थान के पुस्तकालय, अभिलेखागार, सभागार, ठाकुर रामसिंह संग्रहालय और नवनिर्मित भवन का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी इतिहास, कला व संस्कृति के संदर्भ में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। वह संस्थान के संग्रहालय निर्माण के लिए अपने अनुभव के आधार पर पूर्ण सहयोग करेंगे।
भविष्य में अपनी टीम सहित संस्थान में चित्रकला और मूर्तिकला की कार्यशाला का भी आयोजन करेंगे। उन्होंने संस्थान की ओर से प्रकाशित शोध पत्रिका इतिहास दिवाकर व अन्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया। इतिहास दिवाकर के संपादक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने उनका संस्थान में पधारने पर हिमाचली परंपरा के अनुसार स्वागत किया व संस्थान की स्मारिका व इतिहास दिवाकर की प्रति भेंट की। इतिहास शोध संस्थान नेरी के निदेशक डॉ. चेतराम गर्ग ने डॉ. एके सिंह का संस्थान में पधारने पर धन्यवाद किया व आशा व्यक्त की कि वे संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। वैचारिक पक्ष निदेशक डॉ. ओपी शर्मा ने संस्थान पधारने पर उनका धन्यवाद किया।