मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मंगलवार शाम कुल्लू के सैंज में ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला में देर रात बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दो अप्रैल की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिशऔर अंधड़ का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है।