फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल की टीम बनी ओवरआल विजेता

विज्ञापन
सुजानपुर में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम मुख्यतिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भारतीय विद्यार्थी खेलकूद महासंघ एसजीएफओ एवं दिशा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समाजसेवी अंकुश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने िखलाड़ियों को नशे से दूर रहने और इसी प्रकार खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। दिशा फाउंडेशन के अध्यक्ष मनु शर्मा, महासचिव रमन धीमान ने कहा कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर के 12 राज्यों से 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले करवाए गए। एथलेटिक्स में हिमाचल प्रदेश की टीम ओवरआल विजेता रही।
विज्ञापन


बास्केटबाल अंडर-17 में राजधानी दिल्ली विजेता और हिमाचल प्रदेश उपविजेता, अंडर-19 में दिल्ली विजेता, हिमाचल प्रदेश उपविजेता, फुटबाल अंडर-14 में दिल्ली विजेता, नोएडा उपविजेता, अंडर-17 फुटबाल में नोएडा विजेता व दिल्ली उपविजेता, बास्केटबाल लड़कियों के मुकाबले में हरियाणा विजेता व दिल्ली उप विजेता, लड़कों के मुकाबले में हरियाणा विजेता दिल्ली उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें