फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग के चुनाव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और रविवार को होने वाले चुनाव को वर्तमान अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने स्थगित कर दिया। यह चुनाव संविधान के कुछ मुद्दों में सुधार करने के बाद कराया जाएगा। अगला चुनाव दिसंबर में संभावित है। प्रदेश यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओआर के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश वर्मा ने कहा कि वह पहले से ही लीग की कार्यप्रणाली और चुनाव कराने की पुरानी विधि पर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को लीग के सदस्यों ने एक मांग पत्र मेजर विजय सिंह मनकोटिया अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग को देना था परंतु वे उपलब्ध न हो सके। उन्हें अब पोस्ट से मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। इसमें मांग की गई है कि प्रदेश पूर्व सैनिक लीग को सबसे पहले पंजाब, हरियाणा, यूटी चंडीगढ़ व दिल्ली आदि पड़ोसी प्रदेशों की पूर्व सैनिक लीग का संविधान मंगाकर उसका अध्ययन करना चाहिए। स्वतंत्रता के बाद भारत के बुद्धिजीवियों ने इंग्लैंड, अमेरिका, स्विट्जरलैंड व अन्य देशों का संविधान का अध्ययन किया था। संविधान के हाथ उठाकर वोट देने वाले तरीके को बदल सीक्रेट बैलेट से वोट करने की प्रक्रिया को जोड़ना और इसके साथ ही जो डेलिगेट्स को सदस्यों की गिनती भेजने का अधिकार उनकी यूनिट के सदस्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए, संविधान में जोड़ना होगा। आज सभी यूनिट के अध्यक्ष एक ही अधिकारी रैंक के हैं और कई वर्षों से अध्यक्ष बनते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें