फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बाल स्कूल हमीरपुर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर की ओर से 6वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। इसके साथ ही समापन समारोह पर स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि शिरकत की तथा उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार किया। क्लब के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन



अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में बाल स्कूल हमीरपुर प्रथम तथा ब्लू स्टार द्वितीय, वॉलीबाल में बाल स्कूल हमीरपुर प्रथम, ब्लू स्टार द्वितीय स्थान पर रहा। रस्साकशी में ब्लू स्टार प्रथम, बाल स्कूल हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-12 वर्ग 100 मीटर दौड़ में अर्णव प्रथम, रोशन पुष्कर द्वितीय तृतीय, नींबू दौड़ में शांति, कल्पना, मनोज, 200 मीटर दौड़ में अर्णव, रोशन, कृष्णा, जलेबी दौड़ में अर्णव, कृष्णा, पुष्कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। 60 वर्ष की अधिक आयु से वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुनील शर्मा प्रथम, आरएल भारद्वाज द्वितीय तथा अनिरुद्ध शर्मा तृतीय रहे। इसी तरह से 200 मीटर रेस में सुनील शर्मा प्रथम, पुष्पा शर्मा द्वितीय तथा विमला शर्मा तृतीय रहीं। लगभग 50 वर्षों से निरंतर सैर करने वाली स्थानीय महिला ब्यासा देवी को इस दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, पुष्पा शर्मा, विमला शर्मा, केसी कटोच सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें