फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नौसेना में शामिल होंगे नए 75 शिप जलयान, मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

Sun, 08 Mar 2026 01:06 PM IST
Ankesh Dogra रजनीश महाजन, हमीरपुर।

सार

हमीरपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय नौ सेना के वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने बताया कि देश में शीघ्र ही 75 नए शिप और सबमरीन (एक विशिष्ट जलयान) शामिल किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हमीरपुर में वेटरन को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल संजय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना स्वदेशी के साथ मजबूती की ओर बढ़ रही है। इससे देश का समुद्री पहरा और अधिक मजबूत होगा। देश में शीघ्र ही 75 नए शिप और सबमरीन (एक विशिष्ट जलयान) शामिल किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे लेकर सरकार से भी मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


हमीरपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय नौ सेना के वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने यह जानकारी दी।  यह संजय मूलरूप से शाहतलाई के झबोला से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन अब वह हमीरपुर के हीरानगर में बस गए हैं। पिछले वर्ष ही वह नौ सेना में वाइस एडमिरल बने हैं। उन्होंने बताया कि देश में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए 50 शिप शामिल किए गए हैं।

शीघ्र ही 75 नए शिप और सबमरीन शामिल करने को लेकर मंजूरी मिली है। इंडियन नेवी अपने डिजाइन भी तैयार कर रही है। अब तक 100 से अधिक शिप बनाए गए हैं। वर्ष 2047 तक हमने स्वदेशी का लक्ष्य तय कर रखा है। इसमें हमारा मुख्य लक्ष्य है कि हम एक भी पुर्जा बाहर से मंगवाने के स्थान पर अपने देश में ही तैयार करें। इसमें हमें 66 फीसदी सफलता मिल चुकी है। कई शिप ऐसे हैं, जिनके कलपुर्जे देश में ही तैयार किए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईएनएस विक्रांत भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है, जिसे 2022 को कोच्चि में भारतीय नौसेना में कमीशन किया है। लगभग 262 मीटर लंबे इस जहाज को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से बनाया गया है। इस वर्ष नौसेना में 20 नए वारशिप भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें