हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
राज्य चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब असिस्टेंट स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए महिला के साथ पुरुष अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक बुधवार सुबह 10 बजे खुलेगा और 14 अप्रैल को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा। आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा में भी बदलाव किया गया है।
पहले विज्ञापन में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 21 और 32 वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन अब अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है। अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट रहेगी। सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए आवेदन 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी तक आमंत्रित किए गए थे। आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि आयु सीमा में बदलाव किया गया है। वहीं, अब पुरुष उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।