फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, सूर्य किरण टीम ने आसमान में दिखाए विभिन्न करतब

Wed, 25 Mar 2026 02:50 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सूर्यकिरण टीम ने हॉक विमानों से विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल सुजानपुर टिहरा का आसमान में बुधवार को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। शो में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक एमके-132 जेट विमानों ने करीब 10:50 बजे एक साथ सुजानपुर के आसमान में दस्तक दी। विमानों के पहुंचते ही लोगों ने तालियों के वायु सेना के जांबाजों का स्वागत किया। इसके बाद इन विमानों ने अलग-अलग और ग्रुप में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कलाबाजियां और करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन





गर्जना के साथ आसमान को चीरते हुए इन विमानों ने कई फॉर्मेंशंस बनाकर रोमांच, गति, नियंत्रण और आपसी समन्वय का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। नौ विमानों के इस समूह ने हवा में डायमंड, तीर, हृदय, डीएनए और कई अन्य आकृतियां बनाने के साथ-साथ जब आसमान में राष्ट्रीय ध्वज के रंग बिखेरे तो दर्शकों को एक बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिला। अदभुत दृश्यों को देखकर सभी दर्शक इन्हें अपने-अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैप्चर करने से अपने आपको रोक नहीं सके।
विज्ञापन


सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की कमेंटर स्क्वॉड्रन लीडर कंवल संधू ने एयर शो की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई और टीम के अधिकारियों का परिचय करवाया। स्क्वॉड्रन लीडर संजय सिंह ने ग्राउंड ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाते हुए पायलटों के साथ समन्वय स्थापित किया। 30 मिनट तक चले शो के दौरान दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन रचना जोशी,डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, कटोच वंश के परिवार के सदस्य और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने बलिदानी नमांश स्याल को किया नमन
भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक टीम में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के पासआउट विद्यार्थी भी शामिल हैं। एयर शो में स्कूल के 10वें बैच के विद्यार्थी रहे और वर्तमान में एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर (पंजाब) के प्रभारी एयर कमोडोर बृजेश पॉल और स्क्वॉड्रन लीडर हिमकुश चंदेल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शो के प्रथम दिन की समाप्ति से पहले एरोबेटिक टीम ने बलिदानी विंग कमांडर नमांश स्याल के सम्मान में आकाश में एक विशेष फॉर्मेशन बनाकर नमन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें