फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल के मैदान में होगा हिमाचल दिवस समारोह

Thu, 10 Apr 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को अणु के सिंथेटिक ट्रैक के बजाय शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। एडीएम राहुल चौहान ने कहा कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ आरंभ होने वाले इस समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में आयोजित होने वाली परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें