धनेटा (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक सात जून को कांगू में होगी। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा करेंगे। खंड महासचिव जगदीश शर्मा (सासन) ने कहा बैठक में जिला और प्रदेश पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी एक से तीन के पेंशनरों की संशोधित लंबित ग्रेच्युटी और लीव-एनकैशमेंट की बकाया राशि का भुगतान प्रमुख रहेगा। पेंशनरों के व्यक्तिगत मुद्दों पर मंथन के साथ-साथ खंड स्तर पर चलाई जा रही गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने पेंशनरों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।