फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शाम होते ही हमीरपुर बाजार में हाई मास्ट लाइटें गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में राहगीरों दुकानदारों को आवाजाही में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

लंबे समय से चौराहों पर स्थित हाई मास्ट लाइटों की नहीं हो पाई मरम्मत
शहर वासियों ने नगर परिषद से लाइटों की मरम्मत कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के मुख्य चौराहों पर स्थित हाई मास्ट लाइटें शाम होते ही बंद हो रही हैं। इससे रात के समय बाजार में सामान की खरीदारी करने आने वाले राहगीरों और दुकानदारों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत न होने के कारण शहर में लंबे समय से शहरवासियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर परिषद के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। लोगों की मांग पर भी लाइटों की भी मरम्मत नहीं हो पा रही है। शहरवासियों अनीता देवी, अश्वनी कुमार, रोशन राणा, प्रदीप ठाकुर, जगदीश,कृष्ण कुमार आदि ने कहा कि शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों के साथ हाई मास्ट लाइटों की भी मरम्मत लंबे समय से नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आठ माह पूर्व नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य चौराहों में हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गई थी ताकि रात्रि समय में बाजार आने जाने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन, बाजार में शाम होते ही लाइटें बंद हो रही हैं। दिन में लाइटें जुगनुओं की तरह टिमटिमा रही हैं और रात के समय में बंद रहती हैं। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने नगर परिषद से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों के साथ हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत करवाई जा रही है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें