फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले नादौन उपमंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों का पहले दौर का पूर्वाभ्यास बाल स्कूल नादौन में संपन्न हुआ। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अपराजिता चंदेल ने कहा कि पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। ये महिला अधिकारी-कर्मचारी उन मतदान केंद्रों पर तैनात की जाएंगी जोकि केवल महिलाओं द्वारा ही संचालित किए जाएंगे। इनके अलावा दिव्यांग अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया। ये अधिकारी-कर्मचारी भी एक मतदान केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे। पहले दौर के पूर्वाभ्यास के साथ-साथ सभी पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र फार्म 12क और पोस्टल बैलेट फार्म 12 भी प्रदान किए गए, ताकि वह लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें