फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के बड़ू में बनेगा हेलीपोर्ट, 2.22 करोड़ का टेंडर अवार्ड

विज्ञापन
heliport construction in baddu hamirpur
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में हेलीपोर्ट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने तकनीकी और वित्तीय बोली (फाइनेंशियल बिड) के बाद हेलीपोर्ट का टेंडर अवार्ड कर दिया है। महाविद्यालय के खेल मैदान के समीप खाली पड़ी भूमि पर हेलीपोर्ट बनेगा। इस भूमि को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास विभाग के नाम ट्रांसफर किया जा चुका है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस इस हेलीपोर्ट निर्माण पर 2.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार ने पर्यटन विकास विभाग के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक हेलीपैड और जिले में एक-एक हेलीपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में बड़सर के बुंबलू और नादौन के कलूर में हेलीपैड का निर्माण होगा। नादौन में साइट विकसित करने पर लोक निर्माण विभाग अभी तक 50 लाख रुपये खर्च कर चुका है। जबकि शेष कार्य भी बजट आने के बाद पूरा किया जाएगा। अब पर्यटन विकास विभाग ने हमीरपुर के बडू में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्य सौंपा है। लोक निर्माण विभाग ने हेलीपोर्ट के लिए तकनीकी और वित्तीय निविदा की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब महज संबंधित कंपनी को काम आवंटित होगा। यहां हेलीपोर्ट बनने से आने वाले समय में हेली टैक्सी समेत अन्य सुविधाएं शुरू करने में मदद मिलेगी। ट
वर्तमान में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के हमीरपुर आगमन पर सुजानपुर का चौगान, एनआईटी हमीरपुर और बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के खेल मैदान को इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। यहां कई तरह की दिक्कतें पेश आती हैं। अब जिला प्रशासन के पास अपना अलग हेलीपोर्ट होगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में हेलीपोर्ट बनेगा। इसके लिए तकनीकी और वित्तीय निविदा की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही कार्य आवंटित होगा। उसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें