फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से आधा दर्जन से अधिक मकानों को खतरा

Sun, 31 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यास नदी किनारे भूस्खलन से कस्बा के वार्ड नंबर तीन में आधा दर्जन से अधिक मकानों को खतरा हो गया है। भारी बारिश से तेजी से हो रहे भूमि कटाव के कारण लोगों को अपने मकानों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में अतुल आर्य, सुरेश शर्मा, दिनेश चौधरी, बलदेव आदि का कहना है कि उनके घर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल नादौन के सामने ब्यास नदी किनारे ऊंचाई पर बने हैं। ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण पहाड़ी दरक रही है। नदी में तेज बहाव से काफी भूमि कटाव भी हो गया है।

जलस्तर बढ़ने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में लोगों को अब अपने मकानों की चिंता सताने लगी है। लोगों की मानें तो जल्द ब्यास नदी किनारे डंगा नहीं लगाया गया तो उनके मकान नदी में समा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत और एसडीएम नादौन को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग और से प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम अमित मेहरा का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में है। इसके समाधान के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें