फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति की बैठक में ‘सोलर’ से गर्मी, अफसरों की गैरहाजिरी पर गुस्सा

Tue, 19 Aug 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पंचायत समिति हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक में मौजूद अध्यक्ष, बीडीसी सदस्य सहित विभिन्न विभागों के
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत समिति हमीरपुर की सोमवार को हुई त्रैमासिक बैठक में सदस्यों ने विकास कार्यों में लापरवाही को जमकर आड़े हाथों लिया। खासकर सोलर लाइटों का मुद्दा एक बार फिर जोर-शोर से उठा। सदस्यों ने कहा कि 2022-23 में बजट जारी होने के बावजूद दो साल बाद भी वार्डों में सोलर लाइटें नहीं लग पाई हैं। बैठक में इस बात पर भी तीखी नाराजगी जताई गई कि कई विभागों के अधिकारी मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न वार्डों के बीडीसी सदस्यों ने कहा कि जनता को रोशनी का भरोसा देकर बजट जारी कर दिया गया था, लेकिन हकीकत यह है कि लाइटें अब तक जमीन पर नजर नहीं आ रही हैं। सदस्यों ने पूछा कि आखिर जिम्मेदारी किस स्तर पर अटकी हुई है और किस अधिकारी ने कोताही बरती है।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कई बार नोटिस देने के बावजूद अधिकारी बैठक को गंभीरता से नहीं लेते। सोमवार को भी टौणी देवी और हमीरपुर से बिजली बोर्ड के अधिकारी बैठक से नदारद रहे। जल शक्ति विभाग से केवल जेई पहुंचे जो संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहे। इस पर निर्णय लिया गया कि जो अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, उन्हें पत्र जारी कर 15 दिन के भीतर कारण बताने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

सड़कें और अतिक्रमण पर भी चिंता
सदस्यों ने बताया कि गलोड़-नाल्टी सड़क का छह माह पहले विस्तार किया गया था, लेकिन अब इसकी हालत दयनीय है। सड़क पर अतिक्रमण भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ख्याल, लोहाखड़ी सहित अन्य मार्गों की हालत भी खस्ताहाल बताई गई। सदस्यों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क किनारे से झाड़ियां तक काटने में नाकाम रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा मंडरा रहा है।

नारा और कुठेड़ा में लग रहे बिजली कट
नारा और कुठेड़ा में दिन में तीन से चार बार बिजली के कट लग रहे हैं। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। बिजली बोर्ड से समस्या के उचित समाधान की मांग रखी। बीडीसी सदस्य कांता देवी ने बताया कि अणुखुर्द में बिजली का खंभा गिरने की कगार पर है। इस खंभे से कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इस समस्या का हल किया जाए। बैठक में पिछले कार्यों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


बैठक में सोलर लाइटों से लेकर सड़क और बिजली तक कई मुद्दे उठाए गए। कुछ अधिकारी बैठक में नहीं आए, उन्हें चिट्ठी जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब देना होगा। बीडीसी सदस्यों ने जो समस्याएं रखी हैं, उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। -हरीश शर्मा, अध्यक्ष, पंचायत समिति हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें