फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

497 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सक डॉक्टर बाबेश बरवाल कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जिले में मंगलवार को कुल 638 में से 497 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। इन सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के आधे घंटे बाद तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसी को भी कोई रिएक्शन नहीं हुआ है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 82 लोगों को वैक्सीन लगनी थी लेकिन, इनमें से 48 कर्मचारियों ने ही वैक्सीन लगवाई है। वहीं, सीएचसी गलोड़ में 45 में से 34, भोरंज में 110 में से 81, पीएससी बगवाड़ा में 106 में से 97, कठेड़ा में 100 में से 70 और बिझड़ी में 105 में से 81 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। पूर्व में वैक्सीन लगाने से वंचित रहे दो कर्मचारियों ने भी मंगलवार को वैक्सीन लगवाई। सीएमओ हमीरपुर डॉ अर्चना सोनी ने कहा कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में टीकाकरण हुआ। कुल 638 में से 497 ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें