फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर अस्पताल में नहीं कोई रेडियोलॉजिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रसाउंड की सुविधा नहीं मिल रही। खासकर लॉकडाउन के कारण गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जाती हैं लेकिन, हकीकत कुछ अलग ही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 12 लाख की लागत से लगाई गई अल्ट्रसाउंड मशीन का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग की इस लचर लापरवाही से क्षेत्रवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीन तो स्थापित कर दी गई है लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली पड़ा हुआ है। बार-बार स्वास्थ्य विभाग को बताए जाने के बावजूद इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल इस समस्या का हल करवाने के लिए कई बार इस मांग को उठा चुके हैं लेकिन, सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों की मांग है कि शीघ्र खाली पदों को भरा जाए। क्षेत्र के लोगों में पंचायत प्रधान सेवा सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य ओम चंद बोहरा, बीडीसी सदस्य आदर्श आनंद, स्थानीय लोगों राजकुमार विज, पवन कुमार, सुरेश कुमार, रमेश चंद, विपन कुमार, रजनी देवी, निशा देवी, सुनीता देवी सहित अन्य लोग लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इस बारे में बीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि हमीरपुर जिला अस्पताल से डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट को भेजा जाता था। लेकिन, उनका तबादला हो जाने के कारण अब रेडियोलॉजिस्ट नहीं आ पा रहे हैं। इस कारण समस्या आई है। उन्होंने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में है। इसका हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें