हमीरपुर नगर परिषद क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में सीवरेज लीकेज से फैल रहा प्रदूषण।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अस्पताल के पास सीवरेज पाइप टूटने से वाल्मीकि बस्ती में गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश डॉ. आंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओंकार भाटिया ने कहा कि जल शक्ति विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले सीवरेज की पाइप टैंक से टूट चुकी है। इसके कारण गंदगी खुले में बह रही है। इससे वाल्मीकि बस्ती प्रदूषित हो गई है। इस बात को लेकर नगर पालिका के सचिव से भी बात की है परंतु उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि यह मामला जल शक्ति विभाग का है। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को भी है। परंतु 15 दिन से बार-बार आग्रह करने पर जल शक्ति विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। इससे गंदगी खुले में बह रही है। आंबेडकर महासभा ने प्रशासन से मांग की कि तुरंत प्रभाव से गंदगी को बहने से रोका जाए। ताकि लोगों तथा अस्पताल में रह रहे मरीजों की सेहत पर प्रतिकूल असर न पड़े। वाल्मीकि महासभा के प्रधान राजकुमार ने प्रशासन से आग्रह किया है इस समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान ढूंढा जाए।