सुजानपुर (हमीरपुर)। लॉकडाउन के चलते युवा न्यू हेयर स्टाइल और बालों को नई लुक नहीं दे पा रहे हैं। सैलून बंद हैं। इससे पहले शहर से लेकर गांव के युवाओं में अलग-अलग अंदाज से हेयर कटिंग करवाने का क्रेज था। वहीं, बालों में कलर करवाने का भी फैशन देखने को मिलता था, लेकिन इन दिनों सैलून न खुलने के कारण युवाओं में बढ़ रही हेयर स्टाइल बदलने की रफ्तार रुक गई है। हालांकि, फैशन के इस दौर में आए दिन कोई न कोई न्यू हेयर स्टाइल कटिंग युवाओं के सिर पर देखी जा सकती है। युवा विभिन्न अभिनेताओं, खिलाड़ियों के हेयर स्टाइल को भी फॉलो करते हैं। ऐसे में लॉक डाउन के चलते युवा फैशन के अनुसार कटिंग नहीं करवा पा रहे हैं। हेयर कटिंग में वन साइड कटिंग, टू साइड कटिंग, फौजी कटिंग, मशरूम कटिंग, ब्रज कटिंग आदि न्यू स्टाइल में शामिल हैं।