फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बारहसिंगा ने तोड़ा दम, विभाग ने दफनाया

विज्ञापन
सलौनी के समीप कठियाणा पंचायत में घायल पड़ा बारहसिंगा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। सलौनी के समीप कठियाणा पंचायत के गांव गोडी की गगोल बस्ती में शनिवार सुबह लोगों को झाड़ियों में घायल हालत में बारहसिंगा मिला। इस बारे में लोगों ने वन विभाग वाइल्ड लाइफ और वेटरनरी विभाग को फोन के माध्यम से सूचित किया। सुबह करीब 10 बजे संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. केएल शर्मा, वेटरनरी ऑफिसर डॉ. राठौर, फार्मासिस्ट पवन कुमार ने बारहसिंगा को बचाने का भरपूर प्रयास किया। वन्य विभाग की गाड़ी बारहसिंगा को उपचार के लिए पालमपुर ले जा रही थी। लगभग 2 बजे के समीर बारहसिंगे ने दम तोड़ दिया। बारहसिंगे की एक टांग टूटी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह बारहसिंगा पिछले दो दिनों से गंभीर घायल था। मौत की पुष्टि होने के बाद वन विभाग व लोगों ने बारहसिंगे को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें