फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कर्फ्यू के दौरान बिना कारण घर से बाहर निकलने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए अब हमीरपुर पुलिस अनूठा तरीका अपनाएगी। सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर ऐसे लोगों के फोटो और वीडियो जिला पुलिस हमीरपुर अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर साझा करेगी। जिला पुलिस ने इस अभियान को हैश टैग समाज के दुश्मन नाम दिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि देखने में आया है कि कुछ लोग कर्फ्यू के बावजूद बिना किसी कारण घरों से बाहर निकल रहे हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज करना ही एकमात्र समाधान नहीं है, बल्कि इन्हें जागरूक किया जाना जरूरी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जाएगा। जिसे हैश टैग समाज के दुश्मन नाम दिया जाएगा। बता दें कि हमीरपुर जिले में दर्जनों केस कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर लोगों पर दर्ज किए गए हैं। कई गाड़ियां भी बांड की गई हैं। जिला पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही सोशल मीडिया को अपना कारगर हथियार बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें