फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधारशिला से आगे नहीं बढ़ा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर शिलान्यास तक सिमट गया है। नादौन विस क्षेत्र के अंतर्गत जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक, अकादमिक भवन और प्रशिक्षुओं के लिए हॉस्टल तथा स्टाफ के लिए आवासीय भवनों का निर्माण लटक बीते डेढ़ वर्ष से लटका पड़ा है। 16 जून 2019 को तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान से इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। लेकिन डेढ़ साल से मेडिकल कालेज के नाम पर प्रस्तावित भूमि पर एक ईंट तक नहीं लगी। हालांकि प्रदेश सरकार ने शिमला में दो साल का जश्न जरूर मना लिया।
विज्ञापन

वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के पुराने भवन में ही मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं चल रही हैं। लेकिन यहां पर न तो उचित क्लासरूम हैं और न ही प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था। बता दें कि यूपीए-2 निहित केंद्र सरकार ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आग्रह पर तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने हमीरपुर के नादौन के अंतर्गत आते गांव जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज की अधिसूचना जारी की थी। बताया जा रहा है कि अधिसचूना के साथ ही मेडिल कॉलेज के लिए 100 करोड़ रुपये बजट की भी व्यवस्था की गई थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को हमीरपुर बुलाकर इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करवाया। उसके बाद मेडिकल कालेज प्रशासन और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के बीच निर्माण कार्य को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुए। लेकिन अभी तक कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। उधर, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के संयुक्त निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी के साथ एमओयू साइन है। ड्राइंग का कार्य चला हुआ है। शीघ्र ही जोलसप्पड़ में निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें