हमीरपुर। देश के कई इलाकों में कोविड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसको लेकर चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हालांकि, प्रदेश में अभी तक कोरोना का कोई मामला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं आई है, फिर भी एहतियात के तौर पर जिला में कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 207 के करीब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। वहीं, 1000 के लगभग ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। यहां पर करीब तीन पीएसए हैं।
इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग के पास भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं, जिसकी सूची बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। इसके अलावा सुजानपुर और टौणी देवी अस्पताल में पीएसए हैं। वहीं, बड़सर में भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं, लेकिन वह चल नहीं पाया था।
गौर रहे कि पीएसए प्लांट प्रेशर, स्विंग एड्सॉप्र्शन। यह ऐसी तकनीक है, जिसका उपयोग कर हवा से ऑक्सीजन को अलग किया जाता है। इस तकनीक का उपयोग चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन के लिए किया जाता है, जहां उच्च शुद्धता वाली ऑक्सीजन की आवश्यक्ता होती है। गौर रहे कि 2020 में कोरोना के चलते काफी लोगों की मौत हुई थी।
कोट
कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। अभी तक इस बारे कोई गाइडलाइन भी नहीं आई है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम हैं।
-डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ, हमीरपुर