टाउन हॉल में चिकित्सा शिविर के दौरान चिकित्सक के लिखे ब्लड टेस्ट को कर्मचारी को दिखाता व्यक्ति।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। टाउन हाल हमीरपुर में प्रयास संस्था ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 98 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान 40 तरह के टेस्ट और दवाइयां भी निशुल्क दी र्गइं। शिविर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने डॉ. सविता और डॉ. अंजू की अगुवाई में स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उच्च रक्तचाप के 11 मरीज, मधुमेह के तीन, हड्डी रोग के 19 मरीज निकले।
प्रयास संस्था के संयोजक, स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजक संजीव राजपूत ने कहा कि शिविर में 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।