बगेहड़ा में स्वास्थ्य शिविर में डॉ पंकज 90 वर्षीय बजुर्ग महिला कौशल्या देवी की स्वास्थ्य जांच क
सुजानपुर(हमीरपुर)। सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा गांव अपर बगेहड़ा मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. पंकज के नेतृत्व में फार्मासस्टि सावी गुप्ता, लैब तकनीशियन मनीषा राणा व चालक नवीन ने 42 पुरुषों और 41 महिलाओं सहित कुल 83 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने लोगों को अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक किया। जांच में उच्च रक्तचाप के 12, मधुमेह के 10 जोड़ों के दर्द के 23 लोग व 33 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए, जबकि पांच मरीजों में उच्च रक्तचाप के लक्षण पाए गए। संवाद