बिझड़ी पंचायत में लोगों का स्वास्थय जांचते चिकित्सक। स्रोत : टीम
बिझड़ी (हमीरपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से मंगलवार को बिझड़ी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. अंजु की अगुवाई में स्टाफ नर्स कृतिका गोस्वामी, लैब संचालक मीनाक्षी, पायलट राजेश कुमार ने 96 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। 11 लोगों की रक्त जांच भी की गई। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के 11, मधुमेह के नौ, हड्डी रोग के 23 और 54 लोग सर्दी, जुकाम आदि बीमारियों से ग्रसित मिले।