फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में दो मार्च को बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सौजन्य से 2 मार्च को सामुदायिक अस्पताल सुजानपुर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। मेडिकल कैंप में चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। तहसील कल्याण अधिकारी सुजानपुर राकेश पुरी ने बताया कि कैंप का आयोजन उन दिव्यागों के लिए किया जा रहा है, जिन्होंने अपंगता प्रमाण पत्र नहीं बनाए हैं। इसके लिए उन्हें राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, पासपोर्ट साइज के 3 फोटो व आधार कार्ड साथ लाना होगा। मेडिकल के लिए पंजीकरण लोक मित्र केंद्रों में किया जा रहा है। प्रमाण पत्र बनाने के इच्छुक दिव्यांग अपनी सुविधा के लिए पंजीकरण नजदीकी लोक मित्र केंद्रों में भी करवा सकते हैं। कैंप के दौरान ही दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके लिए राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, पासपोर्ट साइज के 2 फोटो, आधार कार्ड व मेडिकल प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें