फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जीवनभर जलाई शिक्षा की लौ, अब मृत देह देगी चिकित्सा की शिक्षा

Sat, 17 Jan 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रमेश चंद शर्मा। फाइल फोटो । स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के गांव पत्थलियार निवासी सेवानिवृत्त शास्त्री शिक्षक रमेश चंद शर्मा मृत्यु के बाद भी शिक्षा की लौ जलाते रहेंगे। जीवनभर शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने वाले रमेश चंद के देहदान के संकल्प को उनके परिजनों ने पूरा किया है। अब उनकी देह प्रशिक्षु डॉक्टरों की शिक्षा के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
विज्ञापन


गत दिवस उच्च रक्तचाप और फूड पाइप में आई गंभीर समस्या के चलते उनका निधन हो गया। निधन के उपरांत परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया। जीवन रहते ही रमेश चंद शर्मा ने आठ माह पूर्व हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में देहदान का संकल्प लिया था और इसके लिए आवश्यक प्रपत्र भी भरे थे, जिसे उनके परिजनों ने पूर्ण सम्मान और गरिमा के साथ निभाया।
रमेश चंद शर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, सेवा और मानव कल्याण को समर्पित कर समाज के समक्ष एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने न केवल अपने सेवाकाल के दौरान, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा की लौ जलाए रखी और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निःस्वार्थ योगदान दिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के उपरांत पिछले तीन वर्षों से वे राजकीय उच्च विद्यालय पत्थलियार में स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क संस्कृत शिक्षा प्रदान कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने पत्थलियार स्कूल में अपनी नेक कमाई से तीन कमरों का निर्माण भी करवाया था। विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
विज्ञापन

उनके पुत्र रमाकांत ने बताया कि उनके पिता ने आठ माह पूर्व ही देहदान का फॉर्म भर दिया था और उनका यह अंतिम संकल्प परिवार ने पूरा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें