फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हवन यज्ञ कर दिया पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश

विज्ञापन
कोटला स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाते विद्यार्र्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर/नादौन/हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में पृथ्वी दिवस पर चित्रकला, नारा लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के साथ स्कूल में पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हवन यज्ञ करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पृथ्वी पर मौजूद संसाधनों के सरंक्षण की प्रतिज्ञा ली। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में भी सोमवार को मयूर ईको क्लब की ओर से पृथ्वी दिवस ग्रह बनाम प्लास्टिक थीम पर मनाया गया। प्रवक्ता हेम लाल ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की और उन्हें इसके महत्व के बारे में बताया। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। चित्रकला में उदय शर्मा प्रथम, विनय शर्मा और प्रीति द्वितीय, आरुषि और नमीषा तृतीय रहे। जबकि, नारा लेखन स्पर्धा में निधि और राधिका शर्मा प्रथम, सांची और गुंजन द्वितीय, सानिध्य शर्मा और निखिल तृतीय स्थान पर रहे। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाहल ठाकरू, राजकीय प्राथमिक पाठशाल घिरथेड़ी में विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें